पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर कवि सम्मेलन आयोजित

हिंदी दिवस पर कवि सम्मेलन आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूसी. कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन प्रधानाचार्य केके राजपुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में पाली के हास्य रस के कवि दलपतसिंह राजपुरोहित एवं कवि पारस भाटी अंजाना ने हिंदी दिवस पर कविताएं सुनाई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शांतिलाल मेहता, व्याख्याता सतेंद्र राजपुरोहित, मिश्रीलाल, प्रदीप वर्मा, सुरेश शर्मा, प्रेमशंकर वैष्णव, पुखाराम मेघवाल, सुरेंद्र कुमार, अचलसिंह चंपावत मौजूद थे।

बाली.पंचायतसमिति सभा भवन में रविवार को राजस्थान पंचायतीराज कर्मचारी संघ के तत्वावधान में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महेंद्रसिंह मेड़तिया, अयूब अली, गणपतसिंह देवल, जयरूपचंद गर्ग, राधेश्याम, शैलेंद्रसिंह, रतन सोलंकी, मूलचंद गर्ग, पीथाराम आदि मौजूद थे।

मारवाड़जंक्शन. राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपशाखा अध्यक्ष तरुण भाटी ने कहा कि हिंदी भाषा शिक्षकों के लिए गर्व की भाषा है। वे बावड़ी स्कूल के सभा भवन में हिंदी दिवस पर संघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपशाखा मंत्री शेषाराम बारूपाल, जिला प्रवक्ता अल्लारक खां पठान, सभाध्यक्ष मिश्रीलाल,राजेन्द्र,महेश,जगदीश,कूपाराम आदि मौजूद थे।