- Hindi News
- अपराध पर लगाम, आमजन में हो विश्वास : एसपी
अपराध पर लगाम, आमजन में हो विश्वास : एसपी
एसपी जयनारायण शेर ने कहा की अपराधियों पर लगाम होने के साथ ही आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास होना चाहिए। अगर किसी क्षेत्र में कोई वारदात हो या अवांछनीय गतिविधि हो रही है तो इस बारे में पुलिस को बताना चाहिए। वे शनिवार को स्थानीय पुलिस थाने में शांति समिति के सदस्यों की बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था के बारे में भी शांति समिति के सदस्यों से जानकारी ली। बैठक में नगर में शांति व्यवस्थाओं को बनाए रखने, घर-गली मौहल्लों का सर्वे कराने, विभिन्न जगहों मुख्य मार्गो पर कैमरे लगाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही नवरात्रा के दौरान चल रहे गरबा, दुर्गाष्टमी विजयादशमी को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजनों से सहयोग प्रदान करने की अपील भी की। इस अवसर पर एएसपी केवलराम राय, थानाधिकारी अचलसिंह देवड़ा, पेपसिंह चौहान, मीर मोहम्मद युसुफ, कोट सरपंच अल्ताफ खान, गजेंद्र अग्रवाल, पुखराज सोनी, सोहन चौधरी, जीवाराम घांची, प्रकाश मुणोत, पार्षद भंवरलाल, दीपाराम, चम्पालाल सांखला सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
बाली. सीएलजीबैठक को संबोधित करते एसपी जयनारायण शेर।