लोक गायकों ने बांधा समां
नगर के किले में स्थित बोल माजीसा मंदिर में शुक्रवार रात आयोजित भजन संध्या में लोक गायकों ने अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मेवाड़ के भजन कलाकार लेहरूदास ने गुरु वंदना के साथ भजन संध्या का आगाज किया। उन्होंने कई कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में गायिका हेमलता अरोड़ा ओम अरोड़ा जयपुर ने माता का जवाब नहीं, श्याम दीवाना है तथा उनके साथ अल्का शर्मा ने भी कई भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। नृत्य कलाकार धर्मेंद्रसिंह, हेमासिंह अनिता भाटी ने इस दौरान नृत्य की प्रस्तुति दी। पालिकाध्यक्ष इंदू चौधरी ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से मन को शांति मिलती है। पूर्व पालिकाध्यक्ष विमला भाटी ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम को जयसिंह राजपुरोहित सोकड़ा कोट सरपंच अल्ताफ खान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मोहनसिंह राजपुरोहित, पूनाराम बंजारा, जेठालाल जणवा, नारायणलाल बंजारा, दीपक व्यास सहित बोल माजीसा कमेटी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
बाली. ऐतिहासिककिले में एक शाम श्री बोल माजीसा के नाम भक्ति संध्या में उपस्थित श्रोता।