- Hindi News
- मेहनत और लगन से अपनी प्रतिभा को निखारें : जैन
मेहनत और लगन से अपनी प्रतिभा को निखारें : जैन
बाली. नगरके राजकीय कॉलेज के स्थापना वर्ष की पहली वर्षगांठ मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य नीरा जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्रा शिक्षा सहित हर क्षेत्र में अधिक से अधिक मेहनत और लगन से अपनी प्रतिभा को निखारे। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया और कॉलेज की हर गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर आईदानसिंह राजपुरोहित, डॉ. माधोसिंह इंदा, अशोक सेठ आदि मौजूद थे।