पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"वृक्ष हमारे जीवन का आधार\'

\"वृक्ष हमारे जीवन का आधार\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाली. नगरपालिका अध्यक्ष इंदू चौधरी ने कहा कि वृक्षों से ही जीवन संभव है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। वे मंगलवार को वार्ड संख्या 15 में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राधा मारू, पार्षद दीपाराम सेन, मदनलाल मारू, किरण मारू, चंदा देवी, कांता देवी, पन्नालाल आदि मौजूद थे।

रोहट.मांडावासगांवमें मंगलवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ रोहट के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम जबरसिंह चारण ने स्काउट-गाइड द्वारा शिविर में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। भामाशाह चंदू पटेल ढलाराम ने पौधों की सुरक्षा के लिए 50 ट्री गार्ड देने की घोषणा की। स्थानीय संघ के सचिव देवाराम प्रजापत ने बताया कि शिविर का समापन बुधवार को होगा। इस अवसर पर नेमाराम प्रजापत, मीना कुमारी, सालगदास वैष्णव, श्याम भाटी, पोकरराम, हरीश पटेल, दूदाराम आदि मौजूद थे।

बाली. नदी किनारे पौधरोपण करते पालिका अध्यक्ष चौधरी सदस्य।