पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजनाओं का लाभ उठाएं नागरिक: माथुर

योजनाओं का लाभ उठाएं नागरिक: माथुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा उत्तरप्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि जरूरतमंदों का सर्वांगीण विकास हो यह पार्टी की प्राथमिकता है। वे सोमवार को बोया गांव में जनता जल योजना के तहत 16 लाख से बनी टंकी के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य सरकार ने आमजन के लिए अनेक योजनाएं चला रखी है। इन योजनाओं का नागरिकों को अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का जब भी शासन आया है तो हमेशा गरीबों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ देश की सर्वोच्च संस्थानों ने आगे आकर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने मोदी को स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि सबका विकास हो भाजपा पार्टी रही है। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच महावीरसिंह राणावत, उपसरपंच पृथ्वीसिंह, नरेश ओझा गणपतसिंह, मोडसिंह, भलाराम चौधरी, छगनसिंह, हरीसिंह, गजाराम चौधरी, लकमाराम परमार, लुंबाराम, गुलाबराम, पकाराम, भूपेंद्रसिंह जोधा, नरसिंह टेलर आदि मौजूद थे। इससे पूर्व माथुर एवं राणावत ने गांव में निर्मित पेयजल टंकी का फीता काट कर लोकार्पण किया गया।

विकास के लिए तत्पर सरकार : राणावत

ऊर्जाराज्य मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने कहा कि आमजन के विकास के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार तत्पर है। विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लागू कर आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं ऊर्जा सहित विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व प्रधान चंदनसिह सोनीगरा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रतापसिंह भाटी ने भी संबोधित किया।

बाली. पेयजल टंकी का अनावरण करते यूपी प्रभारी ओम माथुर अन्य।