पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच वार्डपंचों के सीटों की लॉटरी 15 16 को निकलेगी

सरपंच-वार्डपंचों के सीटों की लॉटरी 15 16 को निकलेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालीके सरपंच एवं वार्डपंचों की सीटों के आरक्षण की लॉटरी 15 एवं 16 दिसंबर को उपखंड कार्यालय बाली के सभागार में निकाली जाएगी। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि सरपंच पद के लिए सीट का आरक्षण 15 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से एवं वार्ड पद के लिए सीट का आरक्षण 16 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से रोस्टर लॉटरी सिस्टम से निर्धारण उपखंड कार्यालय सभागार में किया जाएगा। पंचायत समिति के अधीनस्थ 39 ग्राम पंचायतों के सरपंच के लिए कौन-कौन सी सीटें किस वर्ग की रहेगी तथा वार्ड की सीट किस वर्ग की रहेगी। इसका निर्धारण भी किया जाएगा।