\"भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे\'
\\\"भारत को विश्वगुरु बनाना ही प्राथमिकता\\\'
देसूरी| भाजपाके उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि विश्व ने अब भारत का लोहा मान दिया है। यहीं कारण है कि विश्व में भारत एक मजबूत राष्ट्र बनकर उभर रहा है। वे मंगलवार को राजपुरा गांव में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाना ही प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिारी वाजपेयी ने नदी को जोड़ने का सपना देखा था, उस सपने काे मोदी पुरा करने में जुट गए हैं। आने वाले दस सालों में यह सपना भी सच हो जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह राजपुरोहित, प्रतापसिंह बिठिया,भूपेंद्रसिंह जोधा, जिला परिषद सदस्य गुलाब चौधरी, पंचायत समिति सदस्य हस्तीमल वैष्णव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीपसिंह आदि मौजूद थे।
फालना|भाजपाउत्तरप्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि दृष्टिकोण की विकृति ही युग की बड़ी समस्या है। दृष्टि बदलो तो सृष्टि बदल जाएगी। वे मंगलवार को फालना में आयोजित विराट पुस्तक मेले में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद पुष्प जैन, गंगासिंह राजपुरोहित, अनुसुइया चारण, भूपेंद्रसिंह जोधा बाली, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता , दशरथ चौहान आदि मौजूद थे।
सीसीरोड का शिलान्यास
भाटूंद/भदंर| भाजपाके उत्तरप्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने मंगलवार को भदंर गांव से राजस्व गांव भारला तक 5 पांच करोड़ से बनी सीसी रोड का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत,पूर्व सांसद पुष्प जैन, सरपंच दिनेश मीणा, हेमंत बोहरा, भंवरलाल, अशोक, नैनमल, दौलतराज, प्रकाश, विनोद, विमल आदि मौजूद थे।
इस मौके पर गांव में चिकित्सा पानी के क्षेत्र में काम कराने पर अशोक, हिम्मतराम, गंगाधर का साफा पहनाकर स्वागत किया।
योजनाओं का लाभ उठाएं : राणावत
ऊर्जाराज्य मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है, जिसका आमजन को अधिकाधिक संख्या में फायदा उठाना चाहिए। राणावत ने कहा कि क्षेत्र में विकास की कमी नहीं आने दी जाएगी। समारोह को पूर्व सांसद पुष्प जैन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश माथुर, पुखराज सोनी, मोतीलाल, पेपसिंह चौहान, जगदीश सोनी, गुलाब सैन, च