पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शब्द ही इंसान की पहचान है : कृपाराम

शब्द ही इंसान की पहचान है : कृपाराम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतकृपाराम महाराज ने कहा कि शब्द ही इंसान की पहचान है। वे मंगलवार को निकटवर्ती चामुंडेरी राणावतान गांव में प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इंसान की पहचान ऊंचे पहनावे से नहीं ऊंची जुबान से होती है। हमें शब्दों को संभाल कर बोलना चाहिए। शब्दों में बड़ी जान होती है, इन्हीं से आरती, अरदास और अजान होती है। ये समंदर में वे मोती हैं, जिनसे अच्छे आदमी की पहचान होती है। बोलने की कला राम से सीखो।

रावण ने कड़क जुबान से अपने सगे भाई विभीषण को खो दिया। वहीं राम की मीठी जुबान से दुश्मन के भाई को भी अपना बना लिया। बोलने की कला में ही लोकप्रियता का राज छिपा है। हमारे कॅरिअर में चेहरे की खूबसूरती की भूमिका 10 प्रतिशत होती है, पर वाणी की भूमिका 90 प्रतिशत होती है। इस मौके पर संत राजाराम महाराज, शिवनाथ भीनमाल, बांके बिहारी, घनश्याम ने भी लघु कथाओं के माध्यम से आध्यात्म का ज्ञान दिया। इस अवसर पर नाथूराम ओकाजी कुमावत परिवार, नाथूराम ओकाराम प्रजापत, लक्ष्मण, दिनेश, भरत कुमावत, अनिल मेवाड़ा, जालमसिंह, मनीष, महेंद्र परिहार आदि मौजूद थे।

बाली. चामुंडेरीमें शिव महापुराण कथा के समापन अवसर पर उमड़े श्रद्धालु।