कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न
बाली. राजस्थानपंचायती राज कर्मचारी संघ उपशाखा बाली के अध्यक्ष महेंद्रसिंह मेड़तिया के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी सौभाग्यसिंह राजावत ने कहा कि शिक्षकों की मांगों का निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर अयूब अली सैय्यद, राधेश्याम, राजेंद्रसिंह आदि मौजूद थे।