पाली.देसूरी. देसूरी कस्बे से कुछ ही दूर बेरा बड़ा ढीमड़ा पर सो रहे वृद्ध दंपती पर शनिवार रात करीब 12 बजे दो बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने दोनों को चारपाई पर रस्सी से बांधा और उनसे मारपीट की। बाद में कमरे का ताला तोड़ वहां से तीन-चार तोला सोना आधा किलोग्राम चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
कमरे में करीब दस हजार रुपए भी रखे थे, लेकिन उन पर बदमाशों की नजर नहीं पड़ी। घायल दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उपचार के लिए जोधपुर ले गए, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस को इस घटना में कुछ संदिग्ध लोगों को लेकर सुराग हाथ लगे हैं। शेष|पेज13
जिनकेआधार पर छानबीन की जा रही है।
पुलिस के अनुसार देसूरी से कुछ दूरी पर परखाराम सीरवी (70) पुत्र खेताराम का पुश्तैनी जमीन है। बेरा बड़ा धीमड़ा नाम के इस कृषि फार्म पर परखाराम अपनी प|ी ज्योति देवी (65) के साथ रहता है, जबकि उसका पुत्र परिवार के साथ व्यापार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। हमेशा की तरह शनिवार रात वृद्ध दंपती बेरे पर चौक में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे वहां पहुंचे दो बदमाशों ने वृद्ध दंपती पर हमला बोल दिया।
बदमाशों ने दोनों चारपाई पर दंपती को रस्सी से बांधकर उनसे मारपीट की। रात के अंधेरे में वे बदमाशों का हुलिया भी नहीं देख पाए। मारपीट में दंपती घायल होकर बेहोश हो गए तो बदमाशों ने उसे मरा हुआ समझ छोड़ दिया। बाद में एक कमरे का ताला तोड़ बदमाश जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात में ही नाकाबंदी कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार सुबह बाली से एएसपी केवलराम रॉय, सीओ स्वाति शर्मा के साथ पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटना स्थल के आसपास से कुछ सुराग जुटाए हैं।
वृद्धा ने दिखाई हिम्मत, रस्सी खोल भाई के पास पहुंची
घटनाक्रम के दोनों चारपाई पर बेहोश वृद्ध दंपती को मरा हुआ समझ बदमाश वहां से भाग गए। कुछ देर बाद वृद्धा ने हिम्मत दिखाते हुए चारपाई से रस्सी खोली। अपने पति को ज्यादा घायल हालत में देख वह रात के अंधेरे में अकेले ही पैदल चलते हुए आधा किलोमीटर दूर अपने भाई के बेरे पर पहुंची और घटना बताई।
जिन के आधार पर छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार देसूरी से कुछ दूरी पर परखाराम सीरवी (70) पुत्र खेताराम का पुश्तैनी जमीन है। बेरा बड़ा धीमड़ा नाम के इस कृषि फार्म पर परखाराम अपनी पत्नी ज्योति देवी (65) के साथ रहता है, जबकि उसका पुत्र परिवार के साथ व्यापार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। हमेशा की तरह शनिवार रात वृद्ध दंपती बेरे पर चौक में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे वहां पहुंचे दो बदमाशों ने वृद्ध दंपती पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने दोनों चारपाई पर दंपती को रस्सी से बांधकर उनसे मारपीट की।
रात के अंधेरे में वे बदमाशों का हुलिया भी नहीं देख पाए। मारपीट में दंपती घायल होकर बेहोश हो गए तो बदमाशों ने उसे मरा हुआ समझ छोड़ दिया। बाद में एक कमरे का ताला तोड़ बदमाश जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात में ही नाकाबंदी कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार सुबह बाली से एएसपी केवलराम रॉय, सीओ स्वाति शर्मा के साथ पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटना स्थल के आसपास से कुछ सुराग जुटाए हैं।