\"किसानों के बिना खेती करना असंभव\'
>बाली . गोडवाड़ किसान संघर्ष समिति की बैठक को संबोधित करते करते उपाध्यक्ष रताराम चौधरी। फोटो|भास्कर
बाली. गोडवाड़किसान संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष रताराम चौधरी ने कहा कि किसानों के बिना खेती करना असंभव है। वे रविवार को लाटाड़ा गांव के नालेश्वर महादेव मंदिर में किसानों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने खेती के दौरान होने वाली किसानों की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसान खेती करता है, लेकिन जंगली जानवर रोज खेती को नष्ट कर देते है।
उन्होंने बताया कि आज कल फसल बोने के लिए बीज भी सही प्रकार का उपलब्ध नहीं हो रहा है। यह किसानों के लिए बहुत बड़ी समस्या है। पिछली बार खराब कपास के बीज से किसानों की फसल चौपट हो गई थी। चौधरी ने हर गांव में कार्यकारिणी गठित करने के लिए,जिससे वह कार्यकारिणी किसानों की समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा सके। समिति के सचिव पोकरराम ने बैठक में किसानों को एकजूट होकर कार्य करने को कहा। इस अवसर पर रामलाल, फुआराम, ओटाराम सेसली, मालाराम गुडालास, खेताराम, चैनाराम फतापुरा, पन्नालाल लाटाड़ा, मूलाराम लाटाड़ा, सतपाल सादड़ा, हीरालाल बाली आदि मौजूद थे।
समितिकी बैठक 24 को
गोडवाड़किसान संघर्ष समिति की बैठक में सभी ने एक राय होकर अगली बैठक बाली के वड़ला वाले बेरे पर आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में किसानों को फसलों की सुरक्षा करने सहित अपने मवेशियों का पालन-पोषण किस प्रकार कर सकते हैं, इसके लिए बैठक में पशुपालन अधिकारी कृषि अधिकारी किसानों को जानकारी देंगे।