\"अधिकारों के प्रति सजग रहें\'
बाली में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन
भास्करन्यूज | बाली
मानवाधिकारसुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री लक्ष्मण परमार ने कहा कि वर्तमान में प्रत्येक को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। वे बुधवार को मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए संविधान में उल्लेखित अधिकारों के साथ मानवाधिकारों की सख्त आवश्यकता है। इन अधिकारों के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को सजग एवं सतर्क रहना जरूरी है।
परमार ने इस अवसर पर मानवाधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए भारत के नागरिकों के अपने प्रति तथा अपने राष्ट्र के प्रति एवं पर्यावरण के प्रति दिए गए अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश प्रभारी मोहनलाल परिहार ने मानवाधिकारों की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में मांगीलाल चौधरी, मदनलाल चौहान, दिनेश कुमार, समाराम सरेल, मोहन कंवर राजपुरोहित, गुलाब कंवर, कीकाराम, राकेश कुमार, लालाराम, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे।
स्कूलोंमें भी मनाया मानवाधिकार दिवस
मानवाधिकारदिवस के उपलक्ष्य में नगर में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में भी मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस मौके प्रधानाध्यापक तरुण कुमार ने मानवाधिकारों की अहमियत के बारे में जानकारी दी। वहीं अध्यापक भगवानलाल पारंगी, नरपतसिंह राजपुरोहित ने मूल अधिकारों के साथ ही साथ कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पत्र वाचन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रथम स्थान हितेश कुमार एवं द्वितीय स्थान राकेश कुमार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर स्नेहलता गोस्वामी, इंद्रसिंह, पोकरराम, राजेंद्रसिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।