पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब उपखंड स्तर पर भी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी करेंगे

अब उपखंड स्तर पर भी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी करेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैसकनेक्शन धारियों को अब गैस सिलेंडर के लिए एंजेसियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने उपखंड मुख्यालय रानी, देसूरी, रायपुर जैतारण पर गैस कनेक्शनधारियों को मैसर्स रणकपुर गैस एजेंसी सादड़ी, गोडवाड़ गैस एजेंसी बाली, सतगुरु गैस एजेंसी फालना, रुचिता गैस सर्विस पाली, गीता गैस एजेंसी पाली, वासुदेव एचपी गैस एजेंसी पाली, भोलेशंकर इंडेन गैस वितरक जोजावर, महादेव इंडेन गैस वितरक धामली एवं निमाज इंडेन गैस सर्विस निमाज द्वारा अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी करनी होगी। इससे पहले इन एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी नहीं दी जा रही हैं। जिला रसद अधिकारी द्वारा गैस सिलेंडर जब्त कर उपभोक्ताओं की लाईन को विसर्जित किया जाएगा। जिला रसद अधिकारी वीएस यादव ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया जाता है, कि वे गैस सिलेंडर वितरण के दौरान गैस सिलेंडरों का तौल करवाकर उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति करेगी।

भामाशाहपोर्टल पर सीडिंग करना अनिवार्य : जिलेमें समस्त राशन कार्डधारियों के आधारकार्ड/बैंक खातों की भामाशाह पोर्टल पर सीडिंग आवश्यक रूप से करनी होगी। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि उचित मूल्य दुकानदार के यहां आधारकार्ड एवं बैंक खातों की फोटो प्रति उपलब्ध नहीं कराये जाने पर उन्हें राशन सामग्री वितरित नहीं की जाएगी। जिला रसद अधिकारी वी. एस. यादव ने बताया कि नगर परिषद पाली के सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दुकान से संबंधित राशनकार्डधारी परिवार सदस्यों के आधार कार्ड बैंक खाता की फोटो प्रति अनिवार्य रूप से प्राप्त करने के उपरांत ही राशन सामग्री राशनकार्ड धारी को वितरण करेगे तथा आधारकार्ड/बैंक खातों की प्रति उपलब्ध कराने पर उन्हें राशन सामग्री वितरित नहीं करे।

खबरें और भी हैं...