पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रियंका गांधी वाड्रा बच्चों के साथ पाली पहुंचीं

प्रियंका गांधी वाड्रा बच्चों के साथ पाली पहुंचीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली । प्रियंका गांधी वाड्रा अपने बच्चे रेहान उसके सहपाठियों के साथ निजी यात्रा पर शुक्रवार दोपहर बाद बाली इलाके में सेणा-बिसलपुर मार्ग पर स्थित होटल जवाई लेपर्ड कैंप पहुंचीं। प्रियंका की इस यात्रा को बेहद गोपनीय रखा गया है, जिसकी स्थानीय प्रशासन को भी जानकारी नहीं है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम ने होटल को अपने सुरक्षा घेरे में लिया है। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह प्रियंका बच्चों के साथ पैरवा पेंथर साइट की सफारी करेगी, जिसको लेकर भी एसपीजी ने खासे सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
बताया जाता है कि प्रियंका के पुत्र रेहान के कुछ सहपाठी भी अपने परिजनों के साथ विंटर वेकेशन मनाने सेणा के इसी होटल में पहुंचे हैं। सेणागांव में बिसलपुर मार्ग पर स्थित होटल जवाई लेपर्ड कैंप उप राष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी के भांजे युसुफ अंसारी तथा दिल्ली के व्यवसायी जैसलसिंह के पार्टनरशिप की है।
शुक्रवार सुबह जेट एयरवेज की नियमित उड़ान में दिल्ली से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां से बुलेट प्रूफ कार में प्रियंका को लेकर एसपीजी की टीम एयरपोर्ट के एप्रिन एरिया से रणकपुर बाली होते हुए सेणा गांव में इस होटल में पहुंची। सुरक्षा कारणों और गोपनीय यात्रा के चलते से प्रियंका के कार्यक्रम की जानकारी कलेक्टर-एसपी को भी नहीं दी गई। होटल के मुख्य द्वार पर एसपीजी की टीम तैनात की गई है। इसके साथ ही यहां कार्यरत कर्मचारियों को भी पूरी तरह जांच के बाद होटल में प्रवेश दिया जा रहा है।

आज पैंथर साइट की सफारी करेंगी प्रियंका : प्रियंका गांधी वाड्रा अपने बच्चों उनके सहपाठियों के साथ शनिवार सुबह करीब 6 बजे पैरवा गांव आसपास के इलाके में पैंथर साइट की सफारी के लिए निकलेंगी। साइट सफारी के दौरान भी स्थानीय पुलिस-प्रशासन को दूर रखा जाएगा। पता चला है कि प्रियंका अपने बच्चों के साथ दो दिन सेणा स्थित होटल में ही रुकेंगी।

पहाड़ी में स्थित है होटल, सुरक्षा ऐसी कि मोबाइल भी बंद : सेणा गांव के निकट बिसलपुर मार्ग पर पहाडिय़ों में सुनसान जगह पर स्थित है यह होटल। इस क्षेत्र को पैंथर कंजर्वेशन साइट घोषित करना प्रस्तावित है। प्रियंका गांधी के मूवमेंट को देखते हुए होटल में किसी के भी मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। होटल में ठहरे अन्य टूरिस्ट को भी मोबाइल से फोटो शूट नहीं करने के लिए पाबंद किया गया है।
पैंथर कंजर्वेशन साइट देखने सेणा की होटल में रुकी, पैरवा की पहाड़ियों में देखने जाएंगी पैंथर ।