पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैतारण बाली में बार एसोसिएशन के शुक्रवार को हुए चुनाव, गोपनीयता की शपथ दिलाई

जैतारण बाली में बार एसोसिएशन के शुक्रवार को हुए चुनाव, गोपनीयता की शपथ दिलाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंडारी देवड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

चुनाव

वकीलमंडल बार एसोसिएशन बाली के चुनाव शुक्रवार को चुनाव अधिकारी नरेश शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से बाली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। शर्मा ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर के निर्णय एवं बार कौंसिल राजस्थान के आदेशानुसार शुक्रवार को वकील मंडल सभागार में चुनाव आयोजित किए गए। चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चंद्रदीपसिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष पद पर शरीफ खान, जयकिशोर लखारा, सचिव पद पर विक्रमसिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष कैलाश कुमावत, सहसचिव पद पर प्रदीप चौधरी को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।

जैतारण.जैतारणबार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। चुनाव में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर शिवरतन भंडारी, उपाध्यक्ष पद पर चुतराराम भाटी, सचिव पद पर रामस्वरूप चौधरी और कोषाध्यक्ष नितिसहन चौहान मनोनीत हुए। चुनाव अधिकारी अब्दुल जब्बार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी रूस्तम खान को 16 शिवरतन भंडारी को 55, उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील प्रजापति को 31, चुतराराम भाटी को 38, सचिव पद के लिए रामस्वरूप चौधरी को 59 शंकरलाल कुमावत को 12 मत मिले। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए नितिशहन चौहान को 38 आेगडऱाम कुमावत को 31 मत मिले। इस अवसर पर अधिवक्ता करणीदान, आेमप्रकाश पंचारिया, विजयराज पारख, चावंडदान, देवेंद्रसिंह, भगवतीप्रसाद पटेल, हरिआेम पारिक, संतोष कुमार वैष्णव आदि मौजूद थे।

जैतारण. बारएसोसिएशन के चुनाव में चुने गए पदाधिकारी।