पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आबादी क्षेत्र में आया मगरमच्छ, खाली हाथ पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम

आबादी क्षेत्र में आया मगरमच्छ, खाली हाथ पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. बाली. उपखंड के पादरला ग्राम पंचायत के अंतर्गत रेबारियों की ढाणी में मंगलवार रात एक मगरमच्छ के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ऐसे में रात भर ग्रामीणों को मगरमच्छ पर निगरानी रखनी पड़ी।
बुधवार सवेरे ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इस पर वन अधिकारी प्रेमाराम चौधरी अपने कर्मचारियों के साथ खाली हाथ ही मौके पर पहुंच गए।
मगरमच्छ को पकड़ने के लिए किसी तरह के संसाधन नहीं होने पर वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से लकड़ी की जैळी रस्सियों से झाड़ी में फंसे मगरमच्छ को बाहर निकालकर गाड़ी में डाला। पकड़े गए मगरमच्छ को लाटाड़ा बांध में छोड़ दिया गया।

हो सकता था जान को खतरा

मगरमच्छ पकड़ने वन अधिकारी के साथ पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों के पास किसी तरह के संसाधन नहीं होने से उसे लकड़ी रस्सियों से काबू करना पड़ा। ऐसे में मगरमच्छ कुछ हरकत करता तो कर्मचारियों ग्रामीणों की जान को खतरा भी हो सकता था।