पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्विज प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

क्विज प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली। फलाहे मिल्लत एज्यूकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय इस्लामी क्विज कॉम्पीटिशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोसायटी अध्यक्ष अमीन गौरी ने बताया कि क्विज कॉम्पीटिशन में तीन वर्गाे में आयोजित की गई। वर्ग में कक्षा 3 से 5 तक में 745, बी वर्ग में कक्षा 6 से 8 वीं तक में 838 सी वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के 397 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता नाडी मोहल्ला में मदरसा जिया उल हक, प्यारा चौक में मदरसा अमजदिया, इंद्रा कॉॅलोनी में मदरसा इस्लामिया, नया गांव में मदरसा फलाहुल मुस्लिमीन, हैदर कॉॅलोनी में दारूल उलूम फैजाने गरीब नवाज, आनंद नगर में मदरसा सुल्ताने हिंद, फिरदौस कॉॅलोनी, बाली में मदरसा गौसिया, साेजत में मदरसा अंजुमन पब्लिक स्कूल बगड़ी में मदरसा खैरादियान में आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि इस कॉम्पीटिशन प्रतियोगिता को सफल बनाने में सैयद मकबूल अहमद, सिकंदर शेख, अल्फाज जोया, मुजिबूर रहमान, जुलेखा बेगम, मो. इरफान छीपा, अय्यूब खान, शेख इस्माइल, अकरम बेलिम, साजिद राठौड़, इमरान जोया, फारूक छीपा, वसीम रजा, मो. सलीम, खालिद जोया, साहिन कौशर, शबाना शेख, मो. शब्बीर, मो. अली, मो. रफीक घोसी, फारूक मो., फकीर मो. बाली, बुलंद अख्तर, मो. इमरान, मो. हाफिज, मो. हारून, अकरम अंसारी, शमशुद्दीन, सलीम कुरैशी, अब्दुल सलाम हबीबुल रहमान का सहयोग रहा।

बगड़ीनगर. कस्बे में मोहल्ला खरादियान में स्थित मदरसा गौसुलवरा में रविवार को जिला स्तरीय इस्लामी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 47 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संचालन में केन्द्र प्रभारी मोहम्मद शब्बीर, पर्यवेक्षक अली, परीक्षक मोहम्मद हाफीज आदि का सहयोग रहा।

बाली.स्थानीयनगर में स्थित मदरसा गौसिया मोईनुल इस्लाम में फलाहे मिल्लत एज्यूकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी पाली के तत्वाधान में जिला स्तरीय इस्लामी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 136 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह जानकारी मदरसा के प्रधानाध्यापक फकीर मोहम्मद ने दी।

बताया कि परीक्षा संचालन में मदरसा सचिव जमाल खान अशरफी, मौलाना मो. युसुफ सिद्दकी, मौलाना उस्मान रजा नूरी, शबनम बानो, नजमा बेलिम आदि मा सहयोग रहा।