पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिन बाद प्रियंका दिल्ली रवाना

तीन दिन बाद प्रियंका दिल्ली रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | पालीजिले में अपने तीन दिन के प्रवास के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा अपने 15 साल के बच्चे रेहान 13 साल की बच्ची मिराया के साथ रविवार शाम 4 बजे दिल्ली रवाना हो गईं। वे जिले के सेणा गांव की सरहद में आबाद उपराष्ट्रपति डॉ. हमीद अंसारी के भांजे युसुफ अंसारी की होटल में रुकी हुई थीं। उनका यह दौरा बेहद गोपनीय रखा गया था। प्रियंका अपनी बच्ची मिराया के साथ शुक्रवार सुबह दिल्ली से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां से एसपीजी के सुरक्षा घेरे में सड़क मार्ग से रणकपुर-बाली होते हुए सेणा-बिसलपुर मार्ग पर पहाड़ी इलाके में स्थित जवाई लेपर्ड कैंप में पहुंचीं थीं। हालांकि प्रियंका का बेटा रेहान अपने कुछ दोस्तों के साथ दस दिन पहले 3 दिसंबर को ही इस होटल में पहुंच गया था।