- Hindi News
- गोडवाड़ के शांत माहौल में बेटे रेहान बेटी मिराया के साथ प्रियंका ने बिताए तीन दिन
गोडवाड़ के शांत माहौल में बेटे रेहान बेटी मिराया के साथ प्रियंका ने बिताए तीन दिन
प्रियंका को खूब भाया गोडवाड़ का प्राकृतिक माहौल
दौरा
कन्नू भीलवारा | बाली (पाली)
बच्चोंके साथ विंटर वेकेशन बिताने तीन दिन पहले जिले के सेणा गांव की होटल जवाई लेपर्ड कैंप में पहुंचीं यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा का तीन दिवसीय प्रवास काफी हाईप्रोफाइल रहा। इस दौरान वे पूरी तरह अपने बेटे रेहान तथा बेटी मिराया के साथ ही व्यस्त रहीं। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान जहां पहले दिन वे पैंथर साइट्स देखने निकली, तो बेटी मिराया की तबीयत नासाज होने के कारण एक दिन वे होटल से बाहर ही नहीं निकलीं। हालांकि उन्होंने अपने सुइट में ही बेटी के साथ क्रिसमस ट्री भी बनाया। प्रियंका को यहां का प्राकृतिक माहौल इतना भाया कि उन्होंने जल्दी ही फिर से यहां लौटने की इच्छा व्यक्त की। जंगल में पहाड़ियों के बीच स्थित इस होटल में वे दूसरी बार आई थीं। इधर, प्रियंका के इस दौरे को लेकर होटल से आसपास का करीब 10 किमी क्षेत्र एसपीजी की कड़ी सुरक्षा में रहा। रविवार शाम उनके रवाना होने से पहले उनकी तबीयत कुछ नरम हो गई थी। इस कारण कुछ देर होटल में ही आराम करने के बाद वे शाम चार बजे बुलेटप्रुफ कारों के काफिले के साथ उदयपुर रवाना हो गई।
शेष| पेज 15
वहांसे वे फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुईं। उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति डाॅ. हमीद अंसारी के भांजे तथा प्रमुख होटल कारोबारी जैसलसिंह की इस होटल में अपने विंटर वेकेशन के दौरान ही प्रियंका का बेटा रेहान वाड्रा गत 3 दिसंबर को ही पहुंच गया था। वह अपने सहपाठियों के साथ यहां रुका हुआ था। शुक्रवार दोपहर प्रियंका गांधी भी अपनी पुत्री मिराया के साथ यहां पर पहुंचीं थीं। रविवार सुबह प्रियंका ने दोनों बच्चों के साथ पैरवा गांव में पैंथर साइट्स देखने का कार्यक्रम बनाया था। वे सुबह 5 बजे होटल की सफारी जीप में सवार भी हो गई, मगर पैरवा गांव में इस साइट्स पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के होने तथा मीडिया से जुड़े लोगों के पहुंच जाने की एसपीजी को सूचना मिलने पर प्रियंका ने अपना यह कार्यक्रम रद्द कर दिया और फिर से होटल में चली गईं।
सुकून भरे माहौल में बच्चों संग खूब लिया आनंद
तीन दिन के अपने इस प्रवास में वे पूरी तरह से खुश नजर आई। इस दौरान प्रियंका ने बेटे के साथ क्रिकेट खेलने का आनंद लिया तो बेटी मिराया के सर्दी-जुकाम होने के कारण उसकी सार-संभाल