पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव अधिकारों के प्रति सजग रहें : परमार

मानव अधिकारों के प्रति सजग रहें : परमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानवाधिकारसुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री लक्ष्मण परमार ने कहा कि वर्तमान में प्रत्येक को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। वे बुधवार को मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए संविधान में उल्लेखित अधिकारों के साथ मानवाधिकारों की सख्त आवश्यकता है।

इन अधिकारों के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को सजग एवं सतर्क रहना जरूरी है। परमार ने इस अवसर पर मानवाधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए भारत के नागरिकों के अपने प्रति तथा अपने राष्ट्र के प्रति एवं पर्यावरण के प्रति दिए गए अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश प्रभारी मोहनलाल परिहार ने मानवाधिकारों की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में मांगीलाल चौधरी, मदनलाल चौहान, दिनेश कुमार, समाराम सरेल, मोहन कंवर राजपुरोहित, गुलाब कंवर, कीकाराम, राकेश कुमार, लालाराम, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे। मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में नगर में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में भी मानवाधिकार दिवस मनाया गया।