पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीआई अफसर बन एसपी के समक्ष पेश हुआ, हवालात में डाला

सीबीआई अफसर बन एसपी के समक्ष पेश हुआ, हवालात में डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली|अपने आपको सीबीआई अफसर बताते हुए एक व्यक्ति तीन महिलाओं समेत चार लोगों को लेकर मंगलवार दोपहर एसपी के समक्ष पेश हुआ। आरोपी ने अपने शर्ट पर एक नेम प्लेट लगा रखी थी, जिसने एसपी से भी खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। सूचना पर कोतवाली थाने से पुलिस दल एसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर ले गया। उसके साथ आए लोगों ने भी पुलिस को बयान दिए कि आरोपी ने उसे सीबीआई अफसर बताकर झांसे में लिया। आरोपी जैतारण के बलाड़ा गांव का रहने वाला है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर को देसूरी निवासी रोशन बानो बाली निवासी सिकंदर अपनी प|ी बिस्मिला रिश्तेदार नगीना के साथ भूमि संबंधी विवाद को लेकर चल रहे मामले में परिवाद लेकर एसपी के समक्ष पेश हुए। शेष|पेज13





उनकेसाथ जैतारण के बलाड़ा गांव का ताजू खान (52) पुत्र भागुजी भी था। सफेद पेंट शर्ट पहने इस व्यक्ति ने एक नेम प्लेट लगा रखी थी, जिसने एसपी को भी अपना परिचय सीबीआई अफसर बताते हुए दिया। संदेह होने पर एसपी ने कोतवाल देरावरसिंह सोढ़ा को बुलाया और इस संबंध में असलियत का पता लगाने के निर्देश दिए। इस पर सोढ़ा ने उसके साथ आए परिवादियों से पूछताछ की तो उन्होंने भी आरोपी के बारे में सीबीआई अफसर बन झांसे में लेने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ताजू खान को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।

फर्जी सीबीआई अधिकारी

आरोपी से बरामद की गई प्लेट।