- Hindi News
- रात में प्रियंका पैंथर देखने निकली, दिनभर किया आराम
रात में प्रियंका पैंथर देखने निकली, दिनभर किया आराम
प्रियंकागांधी वाड्रा अपने 15 साल के बेटे रेहान 13 साल की बेटी मिराया के साथ शुक्रवार दोपहर से ही बाली इलाके में सेणा-बिसलपुर मार्ग पर स्थित होटल जवाई लेपर्ड कैंप में ठहरी हुईं हैं। एसपीजी के सुरक्षा घेरे में बुलेट प्रूफ गाड़ी में शुक्रवार रात 8 से 9 बजे के बीच सेणा के निकट पहाड़ी जंगल में प्रियंका ने पैंथर कंजर्वेशन साइट की सफारी की। बताया जाता है कि उन्हें पैंथर नहीं दिखे, जिसके बाद वे होटल लौट आईं तथा बेटी की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण शनिवार सुबह से ही वे होटल में ही रहीं। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की होटल आसपास इलाके को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में लिया है।
एसपीजी के टाइट सिक्यूरिटी प्लान के तहत होटल में रुके टूरिस्ट को भी सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। रात्रि विश्राम करने के बाद प्रियंका का अपने दोनों बच्चों के साथ रविवार सुबह पैरवा में पैंथर साइट की सफारी करने का कार्यक्रम है। इसको देखते हुए एसपीजी की ओर से टफ सिक्यूरिटी एक्शन प्लान बनाया गया है।
पाली. िप्रयंका गांधी वाड्रा सेणा के पास पहाडि़यों के बीच स्थित इस होटल मंे ठहरी हुई हैं।
आज पैंथर साइट सफारी के बाद दिल्ली रवाना होंगी
प्रियंकागांधी वाड्रा अपने दोनों बच्चों के साथ शुक्रवार सुबह दिल्ली से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां से एसपीजी के सुरक्षा घेरे में सड़क मार्ग से रणकपुर-बाली होते हुए सेणा-बिसलपुर मार्ग पर पहाड़ी इलाके में स्थित जवाई लेपर्ड कैंप में पहुंचीं। प्रियंका अपने दोनों बच्चों के साथ रविवार सुबह फिर से पैरवा की पहाडिय़ों में पैंथर साइट की सफारी करेंगी। दोपहर बाद उनका उदयपुर होते हुए दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उनका यह दौरा पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था।
पुत्र रेहान पुत्री मिराया के साथ पैंथर कंजर्वेशन साइट की सफारी की
सफारी