दिनभर होटल में ही रहीं प्रियंका
पाली जिले के सैणा गांव की होटल जवाई लेपर्ड कैंप में पहुचीं यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को अपने कमरे में ही रहीं। उनकी 11 वर्षीय बेटी मिराया को सर्दी जुकाम होने के कारण वे उसकी सार संभाल करती रहीं। यहां तक कि प्रियंका ने नाश्ता भी शाम चार बजे बाद किया। यह जरूर रहा कि उनका पुत्र रेहान सैणा में पैंथर साइट्स देखने गया था। रेहान ने पहाडिय़ों पर पैंथर की चहल-कदमी को अपने कैमरे में कैद भी किया।
बाली तहसील में प्रस्तावित लेपर्ड कंजर्वेशन जोन में आबाद 11 सुइट की फाइव स्टार जैसी सुविधाओं वाली होटल में प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार सवेरे 11 बजे ही पहुंच गई थीं। वे शाम को अपने बेटे रेहान बेटी मिराया के साथ सैणा की पहाड़ियों में पैंथर साइट को निहारने के लिए गई थीं। तीन सफारी जीपों के काफिले के साथ निकलीं। करीब 1 घंटे तक इस साइट पर प्रियंका और उनके बच्चों की निगाहें पैंथर को ढूंढ़ती रहीं, मगर उनको पैंथर नजर नहीं आया। शुक्रवार रात 8 बजे दोनों बच्चों के साथ डिनर लेने के बाद वे अपने सुइट में जाकर सो गई थीं। शनिवार सुबह मिराया को सर्दी जुकाम होने के कारण उसकी सार संभाल के लिए प्रियंका मिराया के साथ रूम में ही रहीं। बिटिया की सर्दी-जुकाम से तबियत बिगड़ने के कारण प्रियंका गांधी वाड्रा पूरे दिन होटल से बाहर नहीं निकल पाई।
दूसरी बार पाली आईं, इसी होटल में किया था पहले भी प्रवास
प्रियंकादूसरी बार अपने परिवार के साथ पाली जिले के इस होटल में आई हैं। गत वर्ष वह दिसंबर महीने में ही पति राबर्ट वाड्रा अपने बेटा-बेटी के साथ आई थीं। तीन दिन तक होटल में रूकने के दौरान भी किसी को प्रियंका के पाली जिले में होने की भनक तक नहीं थी। उपराष्ट्रपति डॉ हमीद अंसारी के भांजे युसुफ अंसारी तथा प्रमुख होटल व्यवसायी जैसलसिंह की सुनसान इलाके में स्थित इस होटल का माहौल पूरी तरह से शांत है। रोशनी के लिए पूरे होटल में हल्की लाइटिंग वाली लालटेन अलग-अलग स्टैंड बनाकर रखी हुई हैं।
एक घंटे तक बेटी के साथ की क्रिसमस-ट्री की पैकिंग
हल्के ब्ल्यू रंग की जींस, ब्लैक रंग का जैकेट तथा गले में ब्लैक और व्हाइट रंग का मफलर डाले प्रियंका गांधी ने शाम 5 बजे बाद अपनी बेटी मारिया की तबीयत में सुधार होने के बाद उसके साथ बैठकर क्रिसमस-ट्री की अलग-अलग पैकिंग की। अलग-अलग रंग के वॉल पेपर क