पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केक काटकर मनाया बालिकाओं का जन्मोत्सव

केक काटकर मनाया बालिकाओं का जन्मोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिधामट्रस्ट द्वारा संचालित मिशन-पूर्ण शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को शहर सहित आसपास के गांवों में बालिकाओं के जन्म पर जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर केक काटा गया मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवा गया। नवजात बालिकाओं के परिजनों को बधाई पत्र उनको नए कपड़ों का वितरण किया गया। गिरादड़ा गांव में मंगलवार को मिशन पूर्ण शक्ति एवं शनि-धाम ट्रस्ट द्वारा सरपंच फुमकंवर उपसरपंच मदनकंवर की मौजूदगी में 14 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव में केक काटा गया, मिठाई खिलाकर मुहं मीठा कराया बालिकाओं के परिजनों को बधाई पत्र, बालिकाओं के कपड़े वितरण किये गये। इस मौके पर ग्राम समन्वयक बाली सैन, मीनाक्षी सैन, ग्राम सेवक, प्रेरक प्रकाश कंवर, चम्पालाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, आशा सहयोगिनी उपस्थित थे। इसी तरह भांवरी गांव में भी 8 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया ग्राम समन्वयक धीरज जोशी कुसुमलता गर्ग ने नवजात बालिकाओं के परिजनों के साथ केक काटा मिठाई का वितरण किया गया। इसी तरह गुड़ा ऐंदला गांव में बालिका जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें 12 बालिकाओं का सामूहिक केक काटा गया। ग्राम समन्वयक ललिता सोलंकी एवं संतोष चौधरी ने बताया कि बालिकाओं का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सरपंच गवरीदेवी, राउमावि के प्रधानाचार्य केसरीमल सोनी, वैशाली आदि मौजूद थे। इसी तरह हेमावास गांव में भी ग्राम समन्वयक आशा पुनड़ के नेतृत्व में मिशन पूर्व शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं के जन्म पर जन्मोत्सव मनाया गया।

िगरादड़ा में बालिका जन्मोत्सव मनाया गया।