- Hindi News
- एसपी ने लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए
एसपी ने लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए
एसपीअनिल टांक ने मंगलवार को जिले के पुलिस अफसरों की बैठक लेकर दिसंबर माह के अंत तक थानों में लंबित प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिए है। एसपी ने सभी वृत्ताधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को पाबंद किया है कि वे प्राथमिकता के साथ पूर्व से पेंडिंग मुकदमों का निस्तारण करे। इसके हिसाब से थानों की ग्रेडिंग तय की जाएगी। बैठक में जिले में पुलिस थानों के पुनर्गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई है। बैठक में एएसपी जयपाल यादव, बाली एएसपी केवलराम रॉय के साथ सभी डीएसपी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक को संबोधित करते एसपी।