रानी, रोहट बाली में भाजपा की बैठक आज
नगरके प्रताप बाजार स्थित सनातन धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को शाम 4 बजे होगी। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि बैठक को विधायक मदन राठौड़ संबोधित करेंगे।
रोहट.कस्बेके तालाब परिसर में स्थित रामदेवरा मंदिर प्रांगण में बुधवार को प्रात: 11 बजे जिलाध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में भाजपा रोहट मंडल की बैठक होगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष चैनाराम प्रजापत एवं महामंत्री केसरसिंह परिहार ने यह जानकारी दी।
बाली.लक्ष्मीनारायणधाम बारवा में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को बैठक होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष मदन राठौड़, नवनिर्वाचित प्रधान कपूराराम मेघवाल सहित ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रतापसिंह भाटी आदि मौजूद रहेंगे।