बीईईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण
बाली | ब्लॉकप्रारंभिक शिक्षा अधिकारी डॉ सौभाग्यसिंह राजावत ने शिक्षा संबल अभियान द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को दूसरे दिन ब्लॉक में स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय खेतरली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा छह से आठ में अंग्रेजी,हिंदी विज्ञान विषय में बालिकाओं के शैक्षिक स्तर का आंकलन किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका को बालिकाओं को शिक्षण के दौरान पर्याप्त गृह कार्य दिए जाने नियमित जांच करने के निर्देश दिए।