पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिका बैठक में 9.88 करोड़़ का बजट पारित

पालिका बैठक में 9.88 करोड़़ का बजट पारित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाली | नगरपालिका मंडल सभागार में गुरुवार को पालिका अध्यक्ष इंदू चौधरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 9.88 करोड़ का बजट अनुमोदित किया गया। सर्वप्रथम ईओ सोम मिश्रा द्वारा गत बैठक की पुष्टि की गई। उसके बाद में वित्तीय वर्ष 2014-15 के बजट अनुसार विभिन्न मदों में किए गए आय-व्यय के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श कर अनुमोदित किया गया। उसके पश्चात वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 9.88 करोड का बजट प्रस्तुत किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष आसफ अली,वार्ड पार्षद जीवाराम घांची, राजू सोनी, राधा मारू, लीला सोनी, लकमाराम, कांतिलाल प्रजापत, अब्दुल नासिर, सुखी देवी, कीकाराम,कंचनाराम, प्रेमाराम घांची आदि मौजूद थे।