रघुनाथ पीर ढालोप का मेला आज से
मुंडारा. ढालोपगांव स्थित रघुनाथ पीर धूणी आश्रम मन्दिर पर मेला आठ नौ फरवरी को भरेगा। इसकी अखिल राजस्थान मेघवाल समाज रघुनाथ पीर आश्रम ट्रस्ट, ढालोप देसूरी द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। ट्रस्ट अध्यक्ष विजयराज बावल कोषाध्यक्ष रमेश भाटी ने बताया कि मेले के पहले दिन रविवार को पीर बालकदास गादीपति की निश्रा में भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा इसमें ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत, देवस्थान गोपालन राज्यमंत्री भोपाजी आेटाराम देवासी, सांसद पीपी चौधरी, विधायक जालौर अमृता मेघवाल, पूर्व विधायक लक्ष्मी बारूपाल, बाली प्रधान कपूराराम मेघवाल, देसूरी प्रधान भेराराम मीणा, शक्तिसिंह मेडतिया घाणेराव, संपूर्ण मेला लाभार्थी मूलजी भाई परकाजी जोगसन कवराडा, बाली पूर्व प्रधान गुलाब जयसिंह राजपुरोहित ढालोप सरपंच बाबुलाल चौधरी आदि शिरकत करेगे। पीर बालकदास गादीपति को चादर घाणेराव के शक्तिसिंह मेडतिया ओढाएंगे। मेले को लेकर मेला लाभार्थी मूलाराम जोगसन आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विजयराज बावल, गणेशलाल, रमेश भाटी, पीआर माधव, रूपाराम कोट, चतराराम नेतरा आदि तैयारियों में जुटे हैं।