पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रघुनाथ पीर ढालोप मेला आज से

रघुनाथ पीर ढालोप मेला आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंडारा. ढालोपगांव स्थित रघुनाथ पीर धूणी आश्रम मन्दिर पर मेला आठ नौ फरवरी को भरेगा। ट्रस्ट अध्यक्ष विजयराज बावल ने बताया कि मेले की अखिल राजस्थान मेघवाल समाज रघुनाथ पीर आश्रम ट्रस्ट, ढालोप देसूरी द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।













से तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।



ट्रस्ट अध्यक्ष विजयराज बावल कोषाध्यक्ष रमेश भाटी ने बताया कि मेले के पहले दिन रविवार को पीर बालकदास गादीपति की निश्रा में भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा इसमें ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत, देवस्थान गोपालन राज्यमंत्री भोपाजी आेटाराम देवासी, सांसद पी$पी$ चौधरी, विधायक जालौर अमृता मेघवाल, पूर्व विधायक लक्ष्मी बारूपाल, बाली प्रधान कपूराराम मेघवाल, देसूरी प्रधान भेराराम मीणा, शक्तिसिंह मेडतिया घाणेराव, संपूर्ण मेला लाभार्थी मूलजी भाई परकाजी जोगसन कवराडा, बाली पूर्व प्रधान गुलाब जयसिंह राजपुरोहित ढालोप सरपंच बाबुलाल चौधरी आदि शिरकत करेगे। पीर बालकदास गादीपति को चादर घाणेराव के शक्तिसिंह मेडतिया ओढाएंगे। मेले को लेकर मेला लाभार्थी मूलाराम जोगसन, विजयराज बावल, गणेशलाल, रमेश भाटी, पी$आर माधव, रूपाराम कोट, चतराराम नेतरा आदि तैयारियों में जुटे हैं।