- Hindi News
- बाली पंचायत समिति की कमान कपूराराम के हाथ
बाली पंचायत समिति की कमान कपूराराम के हाथ
बाली | बालीपंचायत समिति की कमान भाजपा के कपूराराम मेघवाल के हाथ में गई है। रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रधान पद के लिए एकमात्र ही नामांकन प्रस्तुत हुआ। आवेदन पत्र की संवीक्षा के पश्चात कपूराराम को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। एसडीएम के सभागार में कपूराराम मेघवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मौजूद भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रतापसिंह भाटी, शक्तिसिंह चौहान, महिपालसिंह, उगमसिंह कुमटिया, सामताराम गरासिया, अल्ताफ खान, ओमप्रकाश ओझा, गोरधन कुमावत सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान का स्वागत भी किया।
पहलीबार हुआ यह
बालीपंचायत समिति के इतिहास में दो घटनाएं पहली बार हुई। पहली यहां पंचायत समिति का प्रधान एससी वर्ग से बना तथा दूसरी प्रधान का निर्वाचन निर्विरोध तरीके से हुआ।
अबउप प्रधान पर नजर
भाजपाकी नजर अब उप प्रधान के पद पर है। उपप्रधान भी भाजपा से ही बने इसको लेकर देर रात तक रणनीति बनती रही। पूरी कोशिश है कि यह भी निर्विरोध तरीके से हो।
बाली. एसडीएम के समक्ष शपथ लेते प्रधान कपूराराम मेघवाल।