सरपंच-वार्डपंचों की लॉटरी 17 को
बाली. बालीकी 39 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्डपंचों की आरक्षण के लिए लॉटरी 17 दिसंबर को उपखंड कार्यालय सभागार में निकाली जाएगी। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया की पंचायत चुनाव-2015 के अंतर्गत बाली पंचायत समिति के अधीनस्थ ग्राम पंचायतों में सरपंचों एवं वार्ड पंचों की सीटों के आरक्षण के लिए रोस्टर लॉटरी सिस्टम से उपखंड कार्यालय सभागार में 17 दिसंबर को प्रात: 10 से 2 बजे तक सरपंचों के लिए एवं 2 बजे के पश्चात वार्ड पंचों की सीटों का आरक्षण लॉटरी के माध्यम से तय किया जाएगा।