पाली . रोहट. उपखंडक्षेत्र की खारड़ा ग्राम पंचायत में गुरुवार को खुले में शौच मुक्त घोषित होने का गौरव बोर्ड लगाया गया। इसके बाद गांव में गौरव यात्रा निकाली गई। गौरव यात्रा गांव के ठाकुरजी मंदिर चौहटे से होते हुए वापस ग्राम पंचायत पहुंची।
इस दौरान ग्राम पंचायत में आयोजित समारोह में बीडीओ राकेश जैन, ब्लॉक कोर्डिनेटर स्वरूपसिंह सरपंच चंदनभारती ने शौचालय निर्माण के लाभार्थियों को चेक बांटे। इस अवसर पर ग्राम सेवक नारायणसिंह, रोजगार सहायक कैलाश, वार्डपंच रामूदेवी, भानाराम पटेल, कमला फुलवारिया आदि मौजूद थे।
बूसी.ग्रामपंचायत को खुले में शौच मुक्त किए जाने पर गुरुवार को गौरव यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत से रवाना हुई यह रैली मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस मौके पर सरपंच पूनमसिंह राजपुरोहित, उप सरपंच मनोहरसिंह कुंपावत, ग्रुप सचिव शेषाराम मेघवाल, समन्वयक नरपतसिंह कुंपावत, हिम्मताराम घांची आदि मौजूद थे।
बाली /रोहट. बाली पंचायत समिति के अधीनस्थ बारवा एवं रोहट की खारड़ा ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया है। गुरुवार को भौतिक सत्यापन के लिए विश्व बैंक के सदस्य सुरेश खानदूरी, राधा खान, जिला कन्सल्टेंट विश्व बैंक निशी कालरा सहित जिला समन्वयक एके सोनगरा बारवा गांव पहुंचे।
उन्होंने गांव में स्कूलों सहित ग्रामीणों के घरों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही विश्व बैंक के दल ने ग्रामीणों से बाचतीत भी की। दल के सदस्यों ने ग्रामीणों के घरों में शौचालय निर्माण के लिए 195 चेक वितरित किए गए।
जिले में अब तक 19 गांव खुले में शौच मुक्त घोषित
रोहट. जिले में अब तक 19 गांव खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुके हैं। इनमें साकदड़ा, खैरवा, लांबिया, भांवरी, भांगेसर, खारड़ा, राबड़ियावास, बारवा, बर, ईसाली, एरनपुरा, बांकली, सलोदरिया, बूसी, मादा, मांडीगढ़, बागोल, कोट सोलंकियान एवं ढालोप शामिल है।
गौरव यात्रा में विद्यार्थियों ने लिया भाग
रायपुर मारवाड़. ग्रामपंचायत बर को भी खुले में शौच मुक्त ग्राम घोषित किया गया। गुरुवार को ग्राम में गौरव यात्रा निकाली गई।