- Hindi News
- \"वसुंधरा राजे सरकार का एक साल रहा विफलताओं के नाम\'
\"वसुंधरा राजे सरकार का एक साल रहा विफलताओं के नाम\'
धरनेको पूर्व चेयरमैन प्रदीप हिंगड़, प्रधान शोभा सोलंकी, पाबूसिंह राणावत, जिला उपाध्यक्ष मोहन हटेला, महामंत्री महावीरसिंह सुकरलाई, वरिष्ठ नेता मोटू भाई, एडवोकेट भागीरथसिंह राजपुरोहित, जिला सचिव आमीन अली रंगरेज, शहर ब्लाॅक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, लक्ष्मीनारायण तंवर, भंवरलाल ढाका, जिला परिषद सदस्य पोपट पटेल, अमराराम पटेल, बाली नगर पालिकाध्यक्ष इंदू चौधरी, और पूर्व उपसभापति शमीम मोतीवाला सहित कई पार्टी नेताओं ने संबोधित किया।
भास्कर न्यूज. पाली
प्रदेश की भाजपा सरकार के एक साल के शासन को पूरी तरह विफल बताते हुए शनिवार को कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। करीब पांच घंटे के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में वसुंधरा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए जमकर नारेबाजी भी की। जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन के बाद दोपहर को कलेक्टर रोहित गुप्ता से मिलकर उन्हें सरकार की नीतियों के खिलाफ राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में वसुंधरा राजे सरकार को पूरी तरह विफल बताते हुए तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई। हालांकि मौका तो था प्रदेश की बीजेपी सरकार के एक साल के कामकाज के विरोध में प्रदर्शन करने का, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान प्रदेश के साथ साथ केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अच्छे दिन का वादा करने वाले भाजपा नेता अब चुप्पी साधे हुए हैं। ज्यादातर वक्ताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर चुनाव के दौरान किए गए अपने एक भी वादे को पूरा नहीं करने और विकास के प्रति उदासीनता बरतने का भी आरोप लगाया। साथ ही पार्टी नेताओं ने प्रदेश की वसुंधरा राजे सरकार पर गहलोत सरकार की विकास योजनाओं पर ब्रेक लगाकर जनता के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। धरनास्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जनकल्याणकारी योजनाओं को ताक पर रखकर द्वेषवश फैसले लेने और प्रदेश में आपराधिक घटनाओं के बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल को काले दिवस के रूप में याद रखने की भी बात कहते हुए कहा कि जनता अब अन्याय के खिलाफ चुप नहीं