ड्राइंग प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम
फालना | दीइंटीरियो एकेडमी फालना के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक खुडाला के सरस्वती प्रांगण में इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकेडमी के डायरेक्टर नरपत सुथार ने बताया कि प्रतियोगिता में बाली तहसील की 20 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आदित्य कंसारा फैब इंडिया स्कूल बाली, द्वितीय स्थान पूजा सोलंकी बाली एवं तृतीय स्थान पर निकिता जोशी इम्मानुएल स्कूल फालना रही। इस अवसर पर उगमसिंह पंवार, दिनेश माहेश्वरी, रमेश राजपुरोहित, दिनेश गेहलोत, प्रवीण सुथार आदि उपस्थित थे।
, सुखराज सुथार, भंवरलाल सुथार एवं प्रवीण वैष्णव आदि उपस्थित थे।