पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहन के प्रेमी को खेल मैदान में ले गया, लाठी से पीटकर मार डाला

बहन के प्रेमी को खेल मैदान में ले गया, लाठी से पीटकर मार डाला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार सुबह युवक का शव मिलने से हुआ मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

भास्करन्यूज | रानी (पाली)

रानीकस्बे में कृषि मंडी के पास रहने वाले गोविंद उर्फ सुरेश बंजारा उर्फ बॉक्सर (24) पुत्र नारायणलाल की सोमवार रात लाठी से पीट कर हत्या कर दी गई, जिसका शव मंगलवार सुबह निकट ही खेल मैदान में पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या के इस मामले का खुलासा करते हुए दोपहर बाद आरोपी रणवीर उर्फ राणाराम दमामी पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की शादीशुदा बहन से मृतक के अवैध संबंध थे, जिसका आरोपी अक्सर विरोध करता था। सोमवार रात मृतक आरोपी के घर की तरफ आया था, जिसे बहाना बनाकर निकट के खेल मैदान में ले गया। वहां मौका देख उसने गोविंद पर लाठी से वार किए, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि मंगलवार सुबह रानी में कृषि मंडी के निकट रामायण नगर में रहने वाले गोविंद बंजारा का शव खेल मैदान में मिला। शेष|पेज15

जिसकेसिर से खून बहा हुआ था। सूचना पर सीओ बाली गुलाबसिंह राठौड़ रानी एसएचओ देवीसिंह राठौड़ की टीम ने मौके पर पहुंच शव का मुआयना किया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में कृषि मंडी के पास रहने वाले रणवीर उर्फ राणाराम दमामी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने हत्या की वारदात कबूल की है। आरोपी से पूछताछ कर घटना में इस्तेमाल बाइक लाठी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

आरोपीने दोनों को टोका, नहीं माने तो हत्या कर दी : पुलिसकी प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि आरोपी रणवीर उर्फ राणाराम की बहन से गोविंद बंजारा के अवैध संबंध थे। तीन साल पहले रणवीर की बहन की शादी उदयपुर इलाके में कर दी गई, लेकिन जब भी वह रानी आती तो गोविंद से जरूर मिलती थी। कुछ समय पहले रणवीर को अपनी बहन गोविंद के रिश्ते की जानकारी मिल तो उस पर खून सवार हो गया। उसने अपनी बहन को भी इसके लिए टोका था, जबकि गोविंद को भी फटकार लगाई थी। अभी कुछ दिन पहले रानी में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए उसकी बहन ससुराल से पीहर में आई। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोविंद को अपने घर के आसपास देख आरोपी का खून खोल गया। उन दोनों में काफी देर बहस भी हुई थी। इसके बाद बाइक पर बैठा कर आरोपी मृतक को निकट के खेल मैदान में ले गया और उसकी हत्या कर दी।

शवउठाने से इनकार, रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया

मंगलवारसुबह 7 बजे खेल मैदान में गोविंद बंजारा का शव मिलने के बाद समाज के लोग मौके पर जमा हो गए। उन लोगों ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। बंजारा समाज की महिलाओं में मुंडारा मार्ग पर कांटे बिखेर रास्ता जाम कर दिया। बाद में समाज के लोग रेलवे फाटक चौराहे पर पहुंचे और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे इस मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर भाट बंजारा समाज के लोग पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी को उनके सामने लाने की मांग पर अड़ गए। अनहोनी की आशंका में थाने के बाहर अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। इस दौरान कुछ लोग आरोपी के मकान के बाहर पहुंच गए और मकान में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह वहां से लोगों को हटाया और दोपहर बाद समझाइश कर शांत किया। इसके बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक भी गफलत में रह गया और साथ चला गया

मृतकगोविंद उर्फ सुरेश बंजारा शरीर में हट्टा-कट्टा था, जो बॉक्सिंग भी करता था। उसे लोग बॉक्सर कहकर भी पुकारते थे। सोमवार रात मृतक आरोपी शराब पीए हुए थे, जिनमें काफी देर तक तकरार हुई। आरोपी अपनी बहन के प्रेमी को ठिकाने लगाने की फिराक में था, जो बाइक पर बेसबॉल की स्टीक बांध कर रखता था। घटना वाली रात मृतक भी गफलत में रहा और उसके साथ बाइक पर बैठ कर खेल मैदान तक चला गया। वहां बाइक रोकते ही आरोपी ने लाठी से दनादन उस पर वार किए, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया।

रानी. घटनास्थल का मौका-मुआयना करती पुलिस।

आरोपी रणवीर उर्फ राणाराम।

रानी. आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं।

खबरें और भी हैं...