बाली| भाजपायुवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कार्यकारिणी का
बाली| भाजपायुवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भरत परिहार को बाली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर आज बाली में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भूपेंद्रसिंह जोधा भाजपा मंडल अध्यक्ष नरपतसिंह राजपुरोहित और भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रमसिंह सोलंकी ने माला मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्रीपालसिंह राजपुरोहित, राकेश फौजदार, देवेंद्र सेन, कृष्ण जोशी, हरीश, मेघराजसिंह, चेतन, प्रशांत, जेठाराम आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
परिहार का किया स्वागत