सांसद चौधरी आज बाली में करेंगे जनसुनवाई
पाली | पीएमनरेन्द्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक में सभी सांसद गणों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में प्रवास के लिए सुझाव देने के बाद सांसद पीपी चौधरी शनिवार को बाली विधान सभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत समिति सभागार बाली में जनसुनवाई करेंगे।
इसमें विधानसभा क्षेत्र सभी जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।