राजावत को दी श्रद्धांजलि
बाली | ब्लॉकशिक्षा अधिकारी सौभाग्यसिंह राजावत के असामयिक निधन पर बीमा अभिकर्ताओं ने शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। शोकसभा में एलआईसी की बाली ब्रांच के विकास अधिकारी कृष्णगोपाल शर्मा, अोम प्रकाश वैष्णव बारवा, देवाराम राईका सादडा, गोविंदराम लुहार सेसली, रूपसिंह जोधा पावा, नरेंद्र सिंह मालारी महिपाल सिंह रडावा ने राजावत के निधन को शिक्षा विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान विकास अधिकारी शर्मा ने दिवंगत राजावत के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।