टेम्पो-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, साथी घायल
बाली | बालीथाना क्षेत्र में लुणावा-पुनाडिय़ा मार्ग पर सोमवार रात 9 बजे टेम्पो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। पुलिस ने शव को बाली की मोर्चरी में रखवाया है, जबकि घायल का उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार लुणावा गांव का डायाराम प्रजापत अपने गांव के सलमान के साथ सोमवार रात 9 बजे बाइक लेकर किसी काम से बाली की ओर जा रहा था। पुनाडिय़ा गांव के निकट सामने से रहे टेम्पो ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। इमरजेंसी 108 की टीम ने दोनों घायलों को बाली अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान डायाराम ने दम तोड़ दिया, जबकि सलमान का उपचार चल रहा है।