रघुनाथपीर धूणी ढालोप का मेला 28 फरवरी को
फालना| रघुनाथपीर धूणी ढालोप का 28 वां राज्य स्तरीय मुख्य मेला एवं भक्ति संध्या 27 28 फरवरी को आयोजित किया जायेगा। अखिल राजस्थान मेघवाल समाज के महामंत्री भूराराम डांगी ने बताया कि 27 फरवरी रात्री भक्ति संध्या एवं 28 फरवरी को रविवार को भव्य मुख्य मेला भरा जायेगा। जिसमे राजस्थान के 360 गांवों के नागरिकगण भाग लेंगे। मेले को लेकर अध्यक्ष छत्तराराम नेतरा,विजयराज बावल,हिम्मतराम रांगी , हंसाराम जायला ,परकाराम डांगी बाली, सकाराम राठौड़ श्रीसेला आदि ने मंगलवार को सांडेराव, कोसेलाव, खिमाड़ा,तखतगढ़,बाली ,चांदराई,पावा सहित विभिन्न गांवों को दौरा कर समाज बंधुओं को मेले के लिए आमंत्रित किया।