पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभा सम्मान समारोह आज

प्रतिभा सम्मान समारोह आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिभा सम्मान समारोह आज

बालोतरा. जैनविश्व भारती (समण संस्कृति संकाय) लाडनूं के तत्वाधान में जैन विद्या परीक्षाओं का प्रतिभा समारोह रविवार सवेरे 9.15 बजे स्थानीय तेरापंथ भवन में साध्वी प्रमोद श्री के सानिध्य में आयोजित होगा। केंद्र व्यवस्थापक कांतिलाल ढेलड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर कमलकुमार मुणोत बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्षता डिस्कॉम जेईएन विजयकुमार जैन पूर्व पालिका अध्यक्ष पारसमल भंडारी करेंगे।

रावणाराजपूत समाज की बैठक बालोतरा. रावणाराजपूत समाज की बैठक रविवार शाम 8 बजे समदड़ी रोड स्थित जगदंबा मंदिर के पास सभा भवन में आयोजित होगी। बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर समाज की सहभागिता पर चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष संजयसिंह चौहान ने बताया कि बैठक में आगामी निकाय चुनाव पर समीक्षा की जाएगी। साथ ही समाज की ओर से वार्डों में प्रतिनिधियों को खड़ा करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। चौहान ने अधिकाधिक समाज बंधुओं को बैठक में भाग लेने का आह्वान किया।

प्रजापतसमाज की प्रतिभाओं का सम्मान आज

मोकलसर. श्रीश्रीयादेयुवा सेवा समिति तथा श्रीश्रीयादे विकास सेवा समिति पुरबिया प्रजापति सिवांची पट्टी में संयुक्त तत्वाधान में पुरबिया प्रजापति द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को मायलावास चौराहा स्थित श्रीश्रीयादे देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित होगी। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। प्रवक्ता दिनेश प्रजापत ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्व विधायक मदन प्रजापत, जिला उपभोक्ता मंच जालोर के न्यायाधीश दीनदयाल प्रजापत, व्याख्याता बाबूलाल प्रजापत, महावीर इंटरनेशनल के जोन चेयरमैन पोकरराम प्रजापत एडवोकेट हनुमानराम प्रजपात बाड़मेर सहित स्वजातीय बंधु मौजूद रहेंगे।

डीडीटीपाउडर छिड़काव की मांग

मोकलसर. मोकलसर,मायलावास, लुदराड़ा सहित भाखरड़ा बैल्ट में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मलेरिया रोगियों का इजाफा होने के बावजूद चिकित्सा विभाग की ओर से डीडीटी पाउडर का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। मायलावास सरपंच भीखीदेवी माली सहित ग्रामीणों ने क्षेत्र में डीडीटी पाउडर छिड़काव की मांग की।

भाषणप्रतियोगिता आयोजित

बालोतरा. स्थानीयनवकार विद्या मंदिर स्कूल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार राष्ट्रीय निर्माण में युवा शक्ति का योगदान पर भाषण प्र