- Hindi News
- तेयुप के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे स्थानीय शाखाआें के पदाधिकारी
तेयुप के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे स्थानीय शाखाआें के पदाधिकारी
जसोल. अखिलभारतीय तेरापंथ युवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में 15 से 17 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित होगा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कांतिलाल ढेलड़िया ने बताया कि अधिवेशन में पूरे भारत से 325 शाखा परिषदों से करीब 2 हजार युवा साथी भाग लेंगे। पहले दिन 14 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन होगा। ढेलड़िया ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में बाड़मेर जिले से बाड़मेर तेयुप अध्यक्ष गौतम बोथरा, बायतु अध्यक्ष राकेश जैन, बालोतरा अध्यक्ष रमेश भंसाली, जसोल अध्यक्ष जेठमल बुरड़, पचपदरा अध्यक्ष मांगीलाल ढेलड़िया, असाडा अध्यक्ष आकाश भंसाली, टापरा अध्यक्ष विनोद गोठी आसोतरा अध्यक्ष प्रकाशचंद्र बाफना के नेतृत्व में सभी सदस्य दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अधिवेशन में आचार्य महाश्रमण, साधु-साध्वीवृंद एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वर्षभर सेवाओं के मूल्यांकन के आधार पर परिषदों को सम्मानित भी किया जाएगा