सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार न्यायालय परिसर पोकरण में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया। तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने आयोजित कार्यक्रम में न्यायालय परिसर में न्यायिक कर्मियों सहित उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया। एकत्रित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सघन वृक्षारोपण में वृक्षों की सुरक्षा, देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर न्यायालयकर्मी झुमरलाल सोलंकी, कमलकांत पालीवाल, चंद्राराम प्रजापत, अरुण बिस्सा, अशोक सैन, अशोक बिस्सा, रविन्द्र जोशी, नवीन शर्मा, सुभाष छंगाणी, धमेंद्र गुप्ता, अचलाराम, नंदकिशोर ओझा, रामसिंह राजपुरोहित, प्रमोद छंगाणी सभी ने वृक्षारोपण में सहयोग दिया।
शहर के कुम्हार बास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश बिस्सा ने बताया कि ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चैनसुख पुरोहित के निर्देशानुसार पर्यावरण शुद्धता बनाए रखने के लिए प्रत्येक विद्यालय में दो-दो पौधे लगाने के निर्देश दिए गए थे। उनकी पालना में शनिवार को विद्यालय में पौधारोपण किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण कर उनकी सार संभाल करने का जिम्मा लिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने-अपने घर के आगे एक पौधा अवश्य लगाने का संदेश दिया। ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे।
राज्य सरकार के मौखिक निर्देशों की पालना में प्रत्येक ग्राम पंचायत में शनिवार को १०-१० पौधों का पौधारोपण राजकीय भवनों की चारदीवारी के अंदर किया गया।
विकास अधिकारी नारायण सुथार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में ग्रामसेवक पदेन सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, सरपंच, कनिष्ठ लिपिक एवं विद्यालयों के अध्यापकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें ३९ ग्राम पंचायतों में ३९० पौधों का पौधारोपण किया गया।
न्यायालयपरिसरों में किया पौधरोपण
जैसलमेर.राजस्थानराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर के तत्वाधान में ओमप्रकाश सींवर जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायालय परिसरों में सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाकर पौधरोपण कर पर्यावरण