अब कॉलेज में भी खुली एकल खिड़की
स्थानीयएमबीआर कॉलेज में चार समस्याआें के समाधान पर एसएफआई के पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
नगर उपाध्यक्ष प्रहलाद चौधरी ने बताया कि एसएफआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पिछले कई दिनों से कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर ज्ञापन सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर अवगत करवाया था।
नगर महासचिव महेश घांची ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रांे के हित में जिम खुलवाई गई। छात्रों के आवेदन फाॅर्म जमा कराने में रही दिक्कतों को दूर करते हुए एकल खिड़की की व्यवस्था की गई। इसके लिए व्याख्याताओं की कमी पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई, जो सोमवार से कक्षाएं लेना शुरू करेंगे। वहीं ग्रामीण अंचल से कॉलेज आने वाले छात्रों को रोडवेज बसों में छूट के लिए प्राचार्य ने हस्ताक्षरयुक्त पास जारी किए।
बैठक में नगर अध्यक्ष दिलीप कंसारा, ओमप्रकाश डांगी, एसएफआई सचिव भानुप्रताप माहेश्वरी, योजना मंत्री जीतू माली, सलाहकार मंत्री गौरव चौधरी, कोषाध्यक्ष हरीश जाटोल, सुरेश राजपुरोहित, लूणाराम, विकास, श्याम देवासी, सद्दाम हुसैन, विजय लखारा आदि मौजूद थे।