- Hindi News
- दिल्ली यूनिवर्सिटी में एबीवीपी की जीत से खुशी
दिल्ली यूनिवर्सिटी में एबीवीपी की जीत से खुशी
दिल्ली यूनिवर्सिटी में एबीवीपी की जीत से खुशी
बालोतरा. स्थानीयअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय डीयूएसयू में सभी सीटों पर संगठन को विजयी हासिल होने पर खुशी जताई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिपालसिंह करणोत ने बताया कि डीयूएसयू में एबीवीपी ने शानदार जीत हासिल करने से एबीवीपी में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिला सह संयोजक नेमीचंद मेघवाल, पूर्व जिला सह संयोजक भवानीसिंह राजपुरोहित, नगर मंत्री श्रवण सोलंकी, चंद्रप्रकाश, राम कुमार सहित कई जने मौजूद थे।
मातृभारतीसमिति का गठन
सिवाना. विद्याभारती से संबद्ध आदर्श विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में अभिभावक माताओं का संगठन बनाकर मातृभारती समिति बनाई गई।
मातृभारती संगठन स्कूल की आचार्या जमना इणखिया के मार्गदर्शन में बनाई गई। इसमें प्रभा शर्मा अध्यक्ष, तारा प्रजापति उपाध्यक्ष, नीता शर्मा मंत्री, शकुंतला सह मंत्री, मीना जांगिड़ प्रचार मंत्री, ममता अग्रवाल कोषाध्यक्ष, जमना, रेखादेवी, प्रीति शर्मा, कंचन वैष्णव, राजेश्वरी व्यास, उमा देवी मंजू सदस्य के रूप में कार्यकारिणी समिति का गठन कर दायित्व भार सौंपा गया। आचार्या इणखिया ने बताया कि इस समिति का प्रमुख उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना तथा स्कूल को घर घर को स्कूल जैसा वातावरण बनाने में परिवार की अहम भूमिका है। परिवार का केंद्र बिंदु बालक-बालिका होती है और घर का केंद्र बिंदु मां होती है। इसलिए इन दोनों को जोड़ने के लिए विद्या भारती ने स्कूल में माताओं का एक संगठन बनाने का सुझाव दिया।
खाटकविकास सेवा समिति के अध्यक्ष बने
मोकलसर. सरगरासमाज विकास सेवा समिति (सिवांची पट्टी) के वार्षिक मेले का आयोजन स्टेट हाईवे पर स्थित बालमिठ ऋषि मंदिर में हुआ। वार्षिक मेले में समाज के विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही भीखाराम खाटक जीवाणा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष खाटक ने बताया कि मायलावास के रमेश कुमार भूरा को उपाध्यक्ष, हरिराम को कोषाध्यक्ष विक्रम कुमार को सचिव मनोनीत किया गया।
स्कूलोंका निरीक्षण, संस्था प्रधानों को दिए नोटिस
बालोतरा. बीईईओहुकमाराम भील ने शनिवार को स्कूल निरीक्षण के दौरान असंतोषजक स्थिति मिलने पर स्कूल के संस्था प्रधान को कारण बताओ नोटिस