पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग को लेकर रैली कल

गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग को लेकर रैली कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गायको राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग को लेकर कृष्ण गौ रक्षा दल सहयोगी सामाजिक दल की ओर से 15 सितंबर को महारैली का आयोजन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष रितिक पंचारिया ने बताया कि रैली के आयोजन को लेकर स्थानीय पीपलेश्वर महादेव मंदिर, रबारियों का टांका पर रविवार को सवेरे 11.30 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अधिकाधिक संख्या में गौ-भक्तों को भाग लेने का आह्वान किया गया। रैली के आयोजन को लेकर खेताराम पारलू, रामकुमार पालीवाल, दीप वैष्णव, महिपालसिंह करणोत, चंद्रप्रकाश चौधरी, भरत सोनी, पुखराज दर्जी, विजय लखारा, जोगेंद्र चौधरी, देवाराम घांची दिनेश सोलंकी आदि कार्यकर्ता जुटे हुए है।