- Hindi News
- स्टेट लेवल प्रतियोगिता के तीसरे दिन 5 टीमें दौड़ से बाहर
स्टेट लेवल प्रतियोगिता के तीसरे दिन 5 टीमें दौड़ से बाहर
स्थानीयजैसमल भीमराज गोलेच्छा स्कूल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। तीसरे दिन सीनियर (19 वर्ष) के 8 मैच और जूनियर वर्ग (17 वर्ष) के 7 मैच खेले गए।
खेल प्रभारी एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सवाईसिंह इंदा ने बताया कि सीनियर वर्ग में अजमेर ने अलवर को 3-2 से, जयपुर द्वितीय ने बीकानेर को 18-4 से, सिरोही ने राजसमंद को 19-3 से, पाली ने जयपुर प्रथम को 4-3 से, श्रीगंगानगर ने चित्तौड़गढ़ को 11-1 से, बाड़मेर ने बूंदी को 5-0 से, हनुमानगढ़ ने कोटा को 13-0 से जोधपुर ने भीलवाड़ा को 10-0 से पराजित किया। वहीं जूनियर वर्ग में बूंदी ने बीकानेर को 4-3 से, नागौर ने चित्तौड़गढ़ को 10-1 से, उदयपुर ने पाली को 11-0 से, चुरू ने झुंझुनू को 5-4 से, अजमेर ने श्रीगंगानगर को 6-2 से, हनुमानगढ़ ने भरतपुर को 13-0 से एवं जोधपुर ने बारा को पराजित किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा। वहीं खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के संचालन सचिव एवं प्रधानाचार्य दयाराम पटेल ने बताया कि हारने वाली 5 टीमों को कार्यमुक्त किया गया। प्रतियोगिता के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में प्रधानाचार्य मानाराम जोगसन, मदन गोपाल व्यास, सालगराम परिहार, व्याख्याता मोहम्मद इकबाल, भल्लाराम पटेल, कल्याणसिंह, सुरेश डांगी, देवकिशन खत्री, वरिष्ठ अध्यापक गणेश गोदारा, जगदीश जोशी आसूराम का सहयोग रहा।