बैडमिंटन टेबल टेनिस में गोयल अव्वल
बालोतरा. श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। खेलकूद मंत्री महेंद्र सिंघल ने बताया कि बैडमिंटन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कार्तिक गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 22 प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिनके बीच लीग मैच खेले गए। शनिवार को मेहंदी वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं खेली गई। प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि रविवार को टेबल टेनिस रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। गोयल ने बताया कि प्रतियोगिताओं के दौरान समिति के उपाध्यक्ष मुकेश, सचिव सुरेंद्र सिंहल, सह सचिव मुकेश गुप्ता, ललित डिडवानिया, गीतादेवी, सुनितादेवी सदस्याएं मौजूद थी।